मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंकÓ की शूटिंग शुरू कर दी है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में होगी। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी। प्रियंका ने कहा, मैं इस फिल्म में खो जाने की उम्मीद कर रही हूं, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत खास है। जैसे ही मैंने इसे पढ़ा, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी, इसलिए मैं कलाकार और को-प्रोड्यूसर के तौर पर दो टोपियां पहने हूं। उन्होंने कहा, मैं फिल्म में मौजूद कलाकारों और तकनीशियनों की अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। फरहान ने फिल्म को खूबसूरत कहानी बताया। उन्होंने कहा, मैं प्रियंका के साथ दोबारा और रोनी और सिड के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू हुआ। जायरा भी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। 'द स्काई इज़ पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के ईद-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रॉसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गईं थीं बता दें कि हाल ही सलमान खान अभिनीत 'भारत' को लेकर प्रियंका काफी चर्चा में रही हैं। दरअसल फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया।
'भारत' छोड़ प्रियंका ने शुरू की फरहान की फिल्म
Swadesh Digital | 11 Aug 2018 7:27 AM GMT
X
X
Updated : 2018-08-11T18:32:24+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire