मुंबई। हनुमान जयंती के मौके पर बालीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई और शुभकामनाओं के संदेश दिए। इन सितारों में सबसे आगे सुपर सितारे अमिताभ बच्चन रहे, जिन्होंने अपनी पोस्ट में जय हनुमान... के दोहे के साथ शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन के अलावा मनोज बाजपेयी, अक्षय कुमार, विवेक ओबेराय, ऋचा चड्ढा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, वरुण धवन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर इत्यादि सितारों ने भी हनुमान जयंती पर लोगों को बधाई संदेश दिए हैं। मनोज बाजपेयी ने इस मौके पर मुंबई में अपने घर के नजदीकी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा पाठ में हिस्सा लिया। जुहू के एक हनुमान मंदिर में रवीना टंडन और रानी मुखर्जी भी दर्शन के लिए पंहुचीं। संजय दत्त ने बांद्रा में हनुमान जयंती के मौके पर पूजा पाठ में हिस्सा लिया। एकता कपूर के दफ्तर बालाजी में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
हनुमान जयंती पर सितारों ने दी शुभकामनाएं
Swadesh Digital | 19 April 2019 1:45 PM GMT
X
X
Updated : 19 April 2019 1:45 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire