Home > मनोरंजन > राजकुमार राव के 34वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने दी शुभकामनाएं

राजकुमार राव के 34वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने दी शुभकामनाएं

राजकुमार राव के 34वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने दी शुभकामनाएं
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर ने राजकुमार राव के 34वें जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर बधाई देते हुए कहा कि 'फन्ने खां' में मेरे को-स्टार और 'सिटी लाइट' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय से लोगों को दिवाना बनाने वाले मेरे प्रिय दोस्त राजकुमार राव को जन्मदिन की बधाई।

अनिल कपूर ने आगे कहा कि राजकुमार राव आप सफलता के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके जन्मदिन पर आपकी फिल्म 'स्त्री' रिलीज हो रही है जो कि एक अच्छा संकेत (साइन) है। आपकी फिल्म के लिए भी शुभकामनाएं। आप वही करिए जो आप करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार राव 'न्यूटन', 'सिटी लाइट', 'बरेली की बर्फी', 'ट्रैप्ड', 'क्वीन', 'ओमेरटा', 'शैतान' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

राजकुमार की अगली फिल्म स्त्री आज ही सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा, श्रद्धा कपूर, पीयुष मिश्रा भी मुख्य भूमिका में हैं।

राजकुमार जल्द ही 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी नजर आने वाले हैं जिसमें अनिल कपूर, सोनम कपूर और जूही चावला भी नजर आएंगी।

Updated : 31 Aug 2018 4:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top