Home > मनोरंजन > ऐश ने सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो, ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

ऐश ने सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो, ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

ऐश ने सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो, ट्रेडिशनल लुक में आए नजर
X

मुंबई। बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ियों में एक है। दोनों की शादी वर्ष 2007 में शादी हुई थी। आज भी दोनों जोड़ी जबरदस्त हैं। ऐश और अभि अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐश्वर्या ने ट्विटर पर अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या के साथ एक फोटो शेयर किया है। फोटो में तीनों ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो में अभिषेक बच्चन को काले रंग की शेरवानी पहने देखा जा सकता है, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन लाल रंग की पोशाक में खूबसूरत लग रही थी। आराध्या गोल्डन ड्रेस में बिल्कुल क्यूट लग रही थीं। तीनों ने परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए पोज दिया।

तीनों ने हमेशा की तरह अपने फैंस का दिल जीत लिया है। आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 8 साल की हो गई है। आराध्या ने मां ऐश्वर्या, पिता अभिषेक और अपने दादा अमिताभ बच्चन और दादी जया बच्चन के साथ केक काटा था। उनके साथ श्वेता बच्चन नंदा भी नजर आई थी। हाल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर आराध्या के जन्मदिन की पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे, वहीं रितेश देशमुख भी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आए। मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर भी पार्टी में यश और रूही के साथ पहुंचे। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी आराध्या के जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर आराध्या के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं, जबकि अभिषेक बच्चन फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखाई दिए थे।

Updated : 20 Nov 2019 5:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top