Home > मनोरंजन > फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्म मलंग से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का फर्स्ट लुक आया सामने
X

मुंबई। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। फिल्म 'मलंग' अगले साल वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म 'मलंग' आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-' फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की पहली झलक, मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। फिल्म 'मलंग' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेवक्रमणी प्रोड्यूस करेंगे।

पहली झलक में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी को पार्टी और मस्ती करते देखा जा सकता है। दिशा पाटनी नीले रंग की स्कर्ट और ऑफ-व्हाइट हॉल्टर नेक टॉप में कमाल की लग रही है, वहीं आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस लुक में है। रोमांटिक अंदाज में दोनों विदेशियों के बीच झूमते नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी एक डांसर की भूमिका में होगी, जिसे आदित्य रॉय कपूर से प्यार हो जाता है। फिल्म 'मलंग' की कहानी गोवा के एक ड्रग माफिया की कहानी पर आधारित होगी। दिशा पाटनी की मोहित सूरी के साथ यह पहली फिल्म है, वहीं आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी की यह दूसरी फिल्म है। दोनों ने इससे फिल्म 'आशिकी 2' में काम किया है। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया है।

Updated : 17 Nov 2019 6:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top