Home > मनोरंजन > फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

फिल्म मलंग से आदित्य रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
X

मुंबई। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'मलंग' से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शुक्रवार को जारी हो गया। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर,अनिल कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में है। पोस्टर को निर्देशक मोहित सूरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मोहित ने ट्वीट किया -'प्रेम जितना पवित्र है, उतनी ही नफरत भी है। आ गया 'मलंग' का फर्स्ट लुक पोस्टर। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को जारी होगा!'

फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस लुक में जबरदस्त नजर आ रहे हैं। आदित्य का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के इस पोस्टर को अभिनेता अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।

फिल्म 'मलंग' रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। हाल ही में अनिल कपूर के 63वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने 'मलंग' से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक को भी जारी किया था। हाल ही में फिल्म के सभी स्टारकास्ट ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज होगा। 'मलंग' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेवक्रमणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Updated : 3 Jan 2020 1:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top