Home > मनोरंजन > चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज मना रही हैं अपना 31वां जन्मदिन

चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज मना रही हैं अपना 31वां जन्मदिन

चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज मना रही हैं अपना 31वां जन्मदिन
X

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुल और बिंदास अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अम्बाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा व्यवसायी हैं।परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में अभिनय करेंगी। परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से पूरी की। इसके बाद 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं।परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली।

इसके बाद वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं। यहां उन्होंने यशराज फिल्म बतौर पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट ज्वाइन किया था। वहां दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। हालांकि उनकी कजन प्रियंका चोपड़ा भी मशहूर अभिनेत्री हैं ,लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का सहारा नहीं लिया। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। परिणीति ने इस फिल्म में सहायक अभिनेत्री की भूमिका में थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड भी मिला। इसके बाद परिणीति ने 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद परिणीति ने कई फिल्मों में अभिनय किया। इनमें शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु,गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी शामिल हैं। परिणीति को शास्त्रीय संगीत कि अच्छी जानकारी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में 'माना कि हम यार नहीं' गाना गाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। परिणीति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल कि बायोपिक में नजर आएंगी।

Updated : 22 Oct 2019 10:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top