Home > मनोरंजन > वेलेंटाइन सप्ताह में गायक गजेंद्र वर्मा की रोमांटिक एल्बम होगी रिलीज

वेलेंटाइन सप्ताह में गायक गजेंद्र वर्मा की रोमांटिक एल्बम होगी रिलीज

वेलेंटाइन सप्ताह में गायक गजेंद्र वर्मा की रोमांटिक एल्बम होगी रिलीज
X

मुंबई। फ़रवरी का महीना प्यार और प्रस्ताव का महीना है। हर कोई अपने प्यार का इज़हार करने के लिए उत्सुक होता है। इस मौके पे इस श्रेणी से जुड़े पसंदीदा गायक गजेंद्र वर्मा एक नई पेशकश ले कर आ रहे हैं। उनके नए गीत का नाम है समरी - ये एक म्यूजिक श्रृंखला है। इसमें 5 गाने है। ये वर्चुअल प्लैनेट प्रोडक्शन और गजेंद्र वर्मा के साझेदारी में निर्मित और निर्देश हुए है। गजेंद्र इससे पहले पे भी अपनी कला और अपने संगीत का लोहा मनवा चुके हैं। तेरा घाटा गाना एक खुमार कि तरह लोगो के बीच में सुना गया था।

गजेंद्र वर्मा का ये 5 गानों की श्रंखला तुर्की के खूबसूरत शहर इस्तांबुल में फिल्माई गई है। इसके निर्देशक विक्रम सिंह है। ये पांच गानों की सिरीज़ पूरे वेलेंटाइन हफ्ते रिलीज की गई। इस कड़ी का पहला गाना मुश्किल बड़ी, 1 फ़रवरी को रिलीज किया गया। दूसरा गाना कितना मज़ा आएगा 4 फ़रवरी को, दो दिन के अंतराल पे पांचों गाने रिलीज हुए। तीसरा गाना रतजगे 8 फ़रवरी को रिलीज हुआ। चौथा गाना पहला प्यार 11फ़रवरी को रिलीज किया गया। इस कड़ी का आखिरी गाना आज फिर से वेलेंटाइन डे के अवसर पर गजेंद्र वर्मा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पे रिलीज हुआ। गाने के ट्रेलर को लोगो का बहुत प्यार मिला। पांचों गाने लोगो के दिलों पर राज कर रहे हैं। अच्छे प्रतिसाद का नतीजा है कि रिलीज होने के कुछ समय के अंदर लाखों में व्यूज़ आ गए हैं।

ये गाने रिया और आदि के प्यार की कहानी है। आदि इस्तांबुल पहुंचता है, उसे रिया से प्यार होता है। ये प्यार एकतरफा तो नहीं है। पर रिया अपने इस्तांबुल के प्यार को छोड़ भी नहीं सकती। वो कश्मकश में है। पर आखिर कार दोनों का प्यार और चाहत रंग लाती है। और सिरीज़ के पांचवे गाने में दोनों प्रेमी एक साथ हो जाते हैं। मानसी मोघे और गजेंद्र वर्मा दोनों ही एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top