Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > मनोरंजन

अभिनेता बोले- मेकर्स युवा चेहरे की तलाश में

‘मैं कभी इस रेस में था ही नहीं’, जेम्स बॉन्ड बनने की खबरों पर इदरीस एल्बा का बड़ा बयान


‘मैं कभी इस रेस में था ही नहीं’ जेम्स बॉन्ड बनने की खबरों पर इदरीस एल्बा का बड़ा बयान

Idris Elba ने आखिरकार उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दे दी है, जिनमें उनका नाम अगले James Bond के तौर पर सामने आ रहा था। अभिनेता ने साफ कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं और कभी भी इस दौड़ में शामिल नहीं थे। एक इवेंट के दौरान पीपल्स मैगजीन से बातचीत में इदरीस एल्बा ने कहा,

मैं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। टीम युवा कलाकारों की तलाश कर रही है। मेरी तरफ से इस प्रोजेक्ट को ढेरों शुभकामनाएं। मैं खुद भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

‘मैं कभी इस दौड़ में था ही नहीं’

इदरीस एल्बा ने जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं को सिर्फ अटकलें बताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता होने के नाते हर कलाकार ऐसी प्रतिष्ठित भूमिका निभाना चाहता है, लेकिन उनका नाम इस रेस में वास्तविक रूप से कभी शामिल नहीं था। उन्होंने कहा,

सच कहूं तो मैं कभी भी इस दौड़ में था ही नहीं। यह उन प्रतिष्ठित किरदारों में से एक है, जिसे हर कोई निभाना चाहता है। यह दुनिया के सबसे परफेक्ट पुरुष का टैग पाने जैसा है।

लंबे समय से चल रही थीं चर्चाएं

Daniel Craig के बॉन्ड किरदार छोड़ने के बाद से नए 007 की तलाश लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘लूथर’, ‘थॉर’ और ‘हेड ऑफ स्टेट’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके इदरीस एल्बा को यह रोल ऑफर किया गया है। हालांकि अब अभिनेता ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

मेकर्स नए चेहरे की तलाश में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉन्ड फ्रेंचाइजी के निर्माता इस बार किसी नए और अपेक्षाकृत युवा अभिनेता को कास्ट करना चाहते हैं। हाल ही में मेकर्स ने भी पुष्टि की थी कि नए जेम्स बॉन्ड की तलाश जारी है, लेकिन फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जाएगी।

फैंस को अगली बॉन्ड फिल्म का इंतजार

इयान फ्लेमिंग के उपन्यासों पर आधारित जेम्स बॉन्ड सीरीज दुनियाभर की सबसे लोकप्रिय स्पाई फ्रेंचाइजियों में गिनी जाती है। ऐसे में अगली फिल्म और नए 007 को लेकर फैंस के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई है।

Related to this topic: