Home > अर्थव्यवस्था > लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 225 अंक नीचे

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 225 अंक नीचे

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 225 अंक नीचे
X

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 215.76 अंकों की गिरावट के साथ 40,359.41 और निफ्टी 54 अंक लुढ़ककर 11,914.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट और मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत हुई।

आज सुबह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ हरे निशान पर खुलने के बाद 15.89 अंक यानी 0.04 फीसदी के नुकसान पर कारोबार करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 20.45 अंक यानी 0.17 फीसदी के नुकसान के साथ 11,947.95 अंक पर आ गया।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में तीन फीसदी की गिरावट आई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल तथा बजाज आटो के शेयरों में गिरावट नजर आई।

सनफार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी नजर आई।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में कार्य वीजा के लिए जरूरतों में बदलाव की खबरों से आईटी शेयरों में गिरावट आई। कल बृहस्पतिवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 76.47 अंकों की गिरावट के साथ 40,575.17 और निफ्टी 30.70 अंक लुढ़ककर 11,968.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Updated : 22 Nov 2019 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top