Home > अर्थव्यवस्था > सेंसेक्स में 391 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 391 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 391 अंकों की तेजी
X

नई दिल्ली। देश का शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स अभी 391 अंकों की तेजी के साथ 37,351.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 110.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,036.70 पर ट्रेड कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 275.34 अंकों की मजबूती के साथ 37,233.50 पर, जबकि निफ्टी 77.4 अंकों की बढ़त के साथ 11,003.25 पर खुला।

कल मंगलवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 623 अंकों की गिरावट के साथ 36,958.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 183 अंक लुढ़ककर 10,925.85 पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों में गिरावट का असर कल घरेलू बाजार पर नजर आया। कल रिलायंस (RIL) के शेयरों में बढ़ोतरी नजर आई लेकिन बाकी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते नजर आए। कल बाजार के अलावा रुपया भी डॉलर के मुकाबले छह महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

कल सुबह शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। सुबह सेंसेक्स 70 अंकों की गिरावट के साथ 37,512 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 16 अंक लुढ़ककर 11,092 पर ट्रेड करता दिखा। रिलायंस का अच्छा रिजल्ट भी कल बाजार को बचा नहीं सका और शुरुआत से ही बाजार में गिरावट का रुख रहा।

Updated : 14 Aug 2019 5:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top