Home > अर्थव्यवस्था > पेट्रोल के दाम 5 महीने में पहली बार इतने कम, जानें

पेट्रोल के दाम 5 महीने में पहली बार इतने कम, जानें

पेट्रोल के दाम 5 महीने में पहली बार इतने कम, जानें
X

नई दिल्ली। चीन में करॉना वायरस आउटब्रेक कच्चे तेल के दाम पर कहर बनकर टूटा है। हालांकि कच्चे तेल के कम दाम भारत में पेट्रोल-डीजल को लगातार सस्ता कर रहे हैं। 12 जनवरी के बाद से आ रही लगातार गिरावट के चलते दिल्ली में पेट्रोल करीब 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। आज 16 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल अपने 5 महीने के सबसे कम लेवल पर आ गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल के भाव 5 महीने में पहली बार 72 रुपये से नीचे पहुंचे हैं। आज का रेट है- 71.94 रुपये। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इससे पहले 13 सितंबर को भाव 71.89 रुपये प्रति लीटर थे, 14 सितंबर को 71.97 रुपये थे।

आइए जानें, आज महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव और 5 महीने में 4 रुपये की गिरावट से कैलकुलेट कीजिए कि आप कितना पैसा बचा पा रहे हैं। 13 सितंबर के बाद भाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले लेकिन दाम इन स्तरों के ऊपर ही बने रहे। इधर, 12 जनवरी के बाद से अब तक पेट्रोल के भाव में करीब 4 रुपये की गिरावट दर्ज की जा चुकी है और डीजल के भाव भी करीब इतने ही गिर चुके हैं। आगे भी गिरावट रहने के संकेत हैं।

Updated : 11 Feb 2020 5:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top