Home > देश > पुंछ व राजौरी में पाक की गोलीबारी, सेना का एक अधिकारी व पोर्टर घायल

पुंछ व राजौरी में पाक की गोलीबारी, सेना का एक अधिकारी व पोर्टर घायल

पुंछ व राजौरी में पाक की गोलीबारी, सेना का एक अधिकारी व पोर्टर घायल
X

जम्मू। पुंछ व राजौरी जिले में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी व एक पोर्टर घायल हो गए। घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह पहले पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित मनकोट, कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की भारी गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित केरी और लाम क्षेत्र में भी पाक सेना ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। केरी सेक्टर में पाक की इस गोलीबारी में सेना का पोर्टर मोहम्मद महरूफ घायल हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।

Updated : 5 May 2019 2:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top