Home > देश > ममता बनर्जी पर साक्षी महाराज ने दिया यह बयान, जानें

ममता बनर्जी पर साक्षी महाराज ने दिया यह बयान, जानें

ममता बनर्जी पर साक्षी महाराज ने दिया यह बयान, जानें
X

नई दिल्ली। ममता बनर्जी और भाजपा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरण्य कश्यप की खानदान का बता दिया है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने जय श्री राम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है।

साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को हिरण्य कश्यप की खानदान के होने की बात कहते हुए कहा कि जो जयश्री राम बोलने पर जेल भेजने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल का नाम आते ही त्रेता युग की याद आ जाती है। जब राक्षस राज हिरण्य कश्यप ने जयश्री राम बोलने पर अपने बेटे को जेल में डाल कर यातनाएं दी थीं। बंगाल में ममता बजर्नी भी यही कर रही हैं कि जयश्री राम बोलने पर जेल में डाल रही हैं और यातनाएं दे रही हैं। ममता कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं हैं?

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि ममता का शासन अलगाववाद से कम नहीं है और इससे बंगाली आहत हैं और इसका खामियाजा ममता को भुगतान पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल से भाजपा नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने बताया था कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर जय श्रीराम लिखा होगा।

Updated : 2 Jun 2019 2:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top