Home > देश > लापता विमान की सूचना देने वाले को वायुसेना देगी यह इनाम, जानें

लापता विमान की सूचना देने वाले को वायुसेना देगी यह इनाम, जानें

लापता विमान की सूचना देने वाले को वायुसेना देगी यह इनाम, जानें
X

नई दिल्ली। वायुसेना का एएन-32 विमान 6 दिन से गायब है। अब वायुसेना ने इस विमान के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। शिलोंग (मेघालय) में डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि एयर मार्शल आरडी माथुर, एओसी इन सी, ईस्टर्न एअर कमांड ने 5 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि लापता एएन-32 विमान की पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति या समूह को यह इनाम मिलेगा। विमान के लोकेशन की सूचना 0378-3222164, 9436499477, 9402077267, 9402132477 नंबरों पर दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कि वायुसेना अपने इस लापता विमान को ढूंढने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

सेना, अरुणाचल प्रदेश प्रशासन और अन्य एजेंसियां खराब मौसम के बीच इस विमान को ढूंढने में जुटे हुए हैं। विमान में चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री सवार थे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार को जोरहाट का दौरा किया। उन्हें अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और स्थिति से अवगत कराया गया। आपको बता दें कि रूस निर्मित विमान ने सोमवार को असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर एक बजे जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क टूट गया।

Updated : 9 Jun 2019 5:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top