Home > देश > सुषमा स्वराज ने अटकलों को किया खारिज, जानें क्या है मामला

सुषमा स्वराज ने अटकलों को किया खारिज, जानें क्या है मामला

सुषमा स्वराज ने अटकलों को किया खारिज, जानें क्या है मामला
X

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की खबरों को स्वयं स्वराज ने ही खारिज कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि राज्यपाल बनाए जाने की खबर गलत है।

यह मामला तब से सुखिर्यों में आया जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करके पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने की बधाई दी थी।हालांकि बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया था कि शायद सुषमा स्वराज को राज्यपाल बनाया जा रहा है। हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं और सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी। हालांकि जब तक हर्षवर्धन ने ट्वीट डिलीट किया, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।पूर्व विदेश मंत्री ने ट्वीट में कर लिखा कि मुझे आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने वाली खबरें सच नहीं हैं।

Updated : 11 Jun 2019 9:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top