चुनाव आयुक्त बने सुशील चंद्रा
X
By - Swadesh Digital |14 Feb 2019 7:27 PM IST
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा को गुरुवार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद नए आयुक्त का पद संभालेंगे। चुनाव आयोग में तीन आयुक्त होते हैं, इनमें से सबसे वरिष्ठ मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभाल संभालते हैं।
भारतीय राजस्व सेवा(आईआरएस) के 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशील चंद्रा आईआईटी से स्नातक हैं। नोटबंदी के दौरान वह कर बोर्ड के अध्य़क्ष रहे। मोदी सरकार में उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें पिछले साल मई में साल भर के लिए सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर सेवा विस्तार मिला था।
Next Story