Home > देश > सुब्रमण्यम स्वामी बोले - राम की पूजा राम जन्मभूमि में और कहीं नहीं

सुब्रमण्यम स्वामी बोले - राम की पूजा राम जन्मभूमि में और कहीं नहीं

सुब्रमण्यम स्वामी बोले - राम की पूजा राम जन्मभूमि में और कहीं नहीं
X

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर मामले पर शनिवार को कहा कि एक बार सुप्रीम कोर्ट में हार जाने पर मुस्लिम समुदाय को अनुभव होगा। मस्जिद कहीं भी बन सकती है, राम की पूजा राम जन्मभूमि में ही हो सकती है।नमाज कहीं भी पढ़ सकते हैं। मुसलमानों को लोग भड़का रहे हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी मे राम नगरी में चिदंबरम मामले पर कहा कि अभी कई कांग्रेसियों के नंबर है। सोनिया गांधी, शशि थरूर, हुड्डा जमानत पर हैं। कांग्रेस के बहुत लोग सरकार के निशाने पर हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को अली बीवी चालीस चोर बताते हुए कहा कि अली बीवी को पहले जेल भेजना चाहिए।

पाकिस्तान मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार को बलूचिस्तान - बकतुनिस्तान व सिंध में मानव अधिकार पर एक संस्था खोलनी चाहिए। अमेरिका ने न्यूयॉर्क में खोल रखी है संस्था, जो पाकिस्तान को सपोर्ट करता है। खान अब्दुल अफजल खान के साथ जो धोखा हुआ है, वह खत्म होना चाहिये। पाकिस्तान के चार टुकड़े ही अंतिम फैसला है।

आर्थिक मंदी पर उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है। कसूर उनका नहीं, उनका सब्जेक्ट अर्थ शास्त्र नहीं रहा है।उन्होंने पूर्व पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह गूंगे थे। एक अनपढ़ महिला सोनिया गांधी के सामने झुकते थे। उस पर ज्ञान होना न होना व्यर्थ है।

उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम स्वामी अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर रामनगरी में दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को आये हुए हैं। रविवार को वह रामलला का दर्शन पूजन और कारसेवकपुरम में गोशाला में पूजा पाठ करेंगे।

Updated : 14 Sep 2019 2:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top