Home > देश > विदेशी प्याज खरीदने को तैयार नहीं है राज्य सरकारें : रामविलास पासवान

विदेशी प्याज खरीदने को तैयार नहीं है राज्य सरकारें : रामविलास पासवान

विदेशी प्याज खरीदने को तैयार नहीं है राज्य सरकारें : रामविलास पासवान
X

नई दिल्ली। देश में प्याज के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। कई राज्यों में प्याज सौ रूपये से भी ज्यादा महंगा बिक रहा है। उधर, केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि विदेशों से जो प्याज आयात किया गया है राज्य सरकारें उसे खरीदने को इच्छुक नहीं है।

एक निजी चैनल से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख और केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि राज्य सरकार को प्याज की जितना आवश्कता है हम देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक दस हजार टन प्याज का आयात किया गया है। पहली खेप 15 दिसंबर को टर्की से पहुंची है लेकिन, अब इसे खरीदने में कोई राज्य रुचि नहीं दिखा रहा है।

10 दिसंबर 2019 को लोकसभा में बताया कि वर्ष 2019 में खाने-पीने की 22 जरूरी चीजों में से 20 के दाम बढ़ गये। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने एक सवाल के जवाब में बताया था कि मांग और आपूर्ति में अंतर के चलते खाने-पीने की चीजें महंगी हुई हैं। ये मंत्रालय देश में उपभोक्ता मामलों के साथ-साथ मांग और आपूर्ति पर निगरानी रखता है।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने यह भी कहा था कि देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के कारण भी दाम बढ़े हैं। वर्ष 2019 में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बे-मौसम बारिश के कारण भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हुईं जिसका वर्ष 2020 में भी देखने को मिलेगा। मतलब इस साल खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं।

Updated : 4 Jan 2020 7:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top