Home > देश > सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु सुमन भाजपा में हुए शामिल

सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु सुमन भाजपा में हुए शामिल

सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु सुमन भाजपा में हुए शामिल
X

नई दिल्ली। झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता और 'रे ग्राम सेवा फाउंडेशन' के संस्थापक सुधांशु सुमन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की रघुवर दास सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सुमन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस असवर पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव, अनिल जैन, अरुण सिंह, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह प्रमुख संजय मयूख, झारखंड भाजपा के महासचिव सुनील कुमार सिंह (सांसद) और दीपक प्रकाश उपस्थित थे।

हजारीबाग में पले-बढ़े सुधांशु सुमन ने विभिन्न टीवी चैनलों में 18 साल कार्य किया। पत्रकारिता के साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया। सुधांशु सुमन ने पिछले पांच वर्षों से रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर भारत के 649423 गांव, 250000 पंचायत, 18000 प्रखंड और 707 जिले में तिरंगा सम्मान यात्रा का प्रारंभ किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांवों में ग्रीन इंडिया, पौधरोपण, हैल्दी इंडिया के माध्यम से हर गांव को चिकित्सा से जोड़ना, एजुकेट इंडिया के माध्यम से हर गांव को शिक्षा से जोड़ना, क्लीन इंडिया, भारत सरकार का स्वछता मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाना, जल सरंक्षण, विलेज एक्शन प्लान के पंचायत के माध्यम से मूलभूत जरूरतों को जमीं पर उतारना शामिल है।

तिरंगा सम्मान यात्रा, पैट्रियोटिक इंडिया कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2016 से प्रारम्भ होकर झारखंड समेत देश अन्य राज्यों में चल रहा है। सुधांशु सुमन इस कार्यक्रम को लेकर झारखंड के 32623 गांव में 15 हजार गांवों में जा चुके हैं। यह कार्यक्रम रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के माध्यम से लगातार अग्रसर हो रहा है।

सुधांशु सुमन ने कहा कि हजारीबाग के 1367 गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चतरा, लातेहार, पलामू, कोडरमा, रामगढ़ संथाल सहित झारखंड के अन्य जिलों में सामाजिक सरोकार और सामाजिक समरसता को तिरंगा के सहारे रचने का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। झारखंड के गांवों में चुआं मुक्त अभियान चलाकर नलकूप व चापाकल लगाकर लोगों को साफ पानी पीने के लिए प्रेरित किया।

Updated : 26 July 2019 3:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top