शिवसेना अब कांग्रेस के रंग में रंगी : केंद्रीय मंत्री गड़करी
X
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर शुक्रवार को शिवसेना पर बड़ा हमला बोला। गडकरी ने शिवसेना पर मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी विचाराधारा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा- शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी विचारधारा के साथ समझौता किया है, और सत्ता के लिए कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना एक साथ आई है। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना सिर्फ भगवा होने का दावा करती है लेकिन वास्तविकता ये है कि वे कांग्रेस के रंग में रंग चुकी है। गौरतलब है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन, मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी खींचतान के बाद शिवसेना गठबंधन से अलग हो गई। उसने राज्य में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाई है। जिसके बाद से शिवसेना और बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।
Union Minister Nitin Gadkari in Nagpur: Shiv Sena compromised with its ideology for chief minister post, Congress, NCP & Shiv Sena have come together solely for power. Shiv Sena only pretends to be bhagwa but in reality it is now coloured in Congress' colours. #Maharashtra pic.twitter.com/kdoK59sCHz
— ANI (@ANI) January 3, 2020
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in