Home > देश > सेना के सात पूर्व अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

सेना के सात पूर्व अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

सेना के सात पूर्व अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
X
Image Credit : ANI Tweet

नई दिल्ली। पांच सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एक सेवानिवृत्त कर्नल और एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर सहित कई दिग्गज पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

रक्षामंत्री व पार्टी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने सेना से सेवानिवृत्त इन अधिकारियों को पार्टी सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिकारियों में लेफ्टिनेंट जनरल जेपीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एसके पटयाल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आरके त्रिपाठी और विंग कमांडर नवनीत मेगन शामिल हैं।

Updated : 27 April 2019 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top