Home > देश > कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का हुआ निधन
X

नई दिल्ली।कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन हो गया है। वह 63 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थिति एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनमोहन सरकार में कामत वर्ष 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे। उनके पास संचार मंत्रालय व सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्होंने अप्रैल 2017 में पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। एक बयान में उन्होंने कहा था कि बीते दिनों वह राहुल गांधी से मिले थे और सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी। उनके बयान से साफ था कि वह अब सक्रिय राजनीति से किनारा करना चाह रहे थे।

पेशे से वकील कामत वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में जीत दर्ज की थी। वह मुंबई नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा सीट से वर्ष 1984, 1991, 1998 और 2004 में सांसद रहे। वर्ष 2013 में कामत को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। इसके आलावा राजस्थान, गुजरात, दादरा व नगर हवेली, दमन और दीव का कार्यभार उन्हें सौंपा गया था।

Updated : 22 Aug 2018 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top