पाक सेना ने उड़ी में एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X
By - Swadesh Digital |6 Dec 2018 2:43 PM IST
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर रात बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान भारतीय चौकियों को निशाना बना स्वचलित हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाक गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी पूरी रात जारी रही। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह भी पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। पाक ने गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार व तोप के गोले भी दागे थे। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान नायक एम विल्लन और सिपाही विश्वनाथन घायल हो गए थे। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। भारतीय जवानों ने भी पाक गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया था।
Next Story