Home > देश > राजधानी, दुरंतो और थर्ड-एसी में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 6 सीटें

राजधानी, दुरंतो और थर्ड-एसी में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 6 सीटें

राजधानी, दुरंतो और थर्ड-एसी में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 6 सीटें
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। महिलाओं को रेल यात्रा के दौरान राजधानी, दुरंतो और वातानुकूलित गाड़ियों के एसी थर्ड में भी सीटें आरक्षित की जायंगी। एसी थ्री-टायर गाड़ियों में महिलाओं के लिए छह बर्थ आरक्षित रहेंगी। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार यह निर्णय किया गया है सभी राजधानी, दुरंतो, पूर्णतया वातानुकूलित रेलगाड़ियों के एसी थर्ड में छह बर्थ महिला यात्रियों की आयु, अकेले यात्रा करने और महिलाओं की समूह यात्रा पर उन्हें दी जाएंगी।

यह पहले से आवंटित हर बोगी में नीचे की चार सीटों के संयुक्त आरक्षण के अलावा होगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष की आयु से अधिक की महिला और गर्भवती महिलाओं को पहले से ही वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आरक्षण दिया जाता है। इसके अलावा गरीब रथ में भी पहले से छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। रेलवे मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के शयनयान श्रेणी में भी छह सीटें आरक्षित रखता है।

Updated : 12 Dec 2018 4:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top