Home > देश > संबित पात्रा बोले - हिंदू आतंकवाद सम्बन्धी बयान पर माफी मांगे कांग्रेस

संबित पात्रा बोले - हिंदू आतंकवाद सम्बन्धी बयान पर माफी मांगे कांग्रेस

संबित पात्रा बोले - हिंदू आतंकवाद सम्बन्धी बयान पर माफी मांगे कांग्रेस
X

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद संबंधी बयान को आधार बनाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में भाषण दिया। इसलिए इस बयान पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। संबित पात्रा ने राज्य में पारदर्शी व भ्रष्टाचार का एक भी आरोप न लगने वाली देवेंद्र फडणवीस सरकार को फिर से वापस लाने के लिए मतदाताओं को मतदान करने की अपील की है।

संबित पात्रा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले 5 वर्षों से राज्य में एक अच्छी व सफल सरकार चलाई है। पिछले 5 वर्षों में देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। महाराष्ट्र को एक नंबर का राज्य बनाने का काम देवेंद्र फडणवीस ने किया है। देश में सर्वाधिक विदेशी निवेश महाराष्ट्र में हो रहा है। पांच साल पहले महाराष्ट्र शिक्षा के क्षेत्र में 11वें स्थान पर था लेकिन अब महाराष्ट्र शिक्षा के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में लगातार 15 वर्षों तक कांग्रेस गठबंधन की सरकार चली थी, उस समय सत्ताधारियों में सिर्फ घोटाले की प्रतिस्पर्धा लगी हुई थी।

संबित पात्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लगे अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग के साथ न्याय किया है। इसका सर्वाधिक लाभ साफ-सफाई करने वाले कामगारों को मिला है। इसलिए वहां सही अर्थों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जा रही है।

Updated : 13 Oct 2019 4:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top