Home > देश > राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग और विनेश के नाम की सिफारिश

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग और विनेश के नाम की सिफारिश

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग और विनेश के नाम की सिफारिश
X

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सोमवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम की सिफारिश की है।

बजरंग ने हाल ही में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता है। बजरंग के नाम एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण है। इसके अलावा वह 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दुनिया के नम्बर-1 पहलवान हैं।

दूसरी ओर, विनेश राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीत था, जबकि एशियाई खेलों में भी उन्होंने इसी भार वर्ग में सोना जीता था। हाल में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी विनेश ने कांस्य जीता था।

कुश्ती महासंघ ने बजरंग और विनेश के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरान और पूजा ढांढा के नामों की घोषणा की है। वहीं, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार का नामों को प्रस्तावित किया है। इसी तरह भीम सिंह और जय पो ध्यान चंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

Updated : 29 April 2019 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top