Home > देश > पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शेषन को याद कर बोले राहुल 'वह भी समय था जब चुनाव आयुक्त निष्पक्ष होते थे'

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शेषन को याद कर बोले राहुल 'वह भी समय था जब चुनाव आयुक्त निष्पक्ष होते थे'

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शेषन को याद कर बोले राहुल वह भी समय था जब चुनाव आयुक्त निष्पक्ष होते थे
X
File Photo

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह भी एक समय था जब चुनाव आयुक्त (ईसी) निष्पक्ष होते थे। टीएन शेषन को मुख्य चुनाव आयुक्त के अपने कार्यकाल में चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और धन-बल के प्रयोग पर लगाम लगाने के लिए जाना जाता है।

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "आज के विपरीत, एक समय था जब हमारे चुनाव आयुक्त निष्पक्ष, सम्मानित, बहादुर और भयमुक्त होते थे। टीएन शेषन उनमें से एक थे। उनके निधन पर उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।"

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीएन शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शेषन एक अनुभवी सिविल सेवक थे। उन्होंने हमेशा देश के चुनाव आयोग को मजबूत करने और चुनावी सुधारों के लिए कई दूरगामी कार्य किए जिनके उन्हें लिए याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के एक शानदार अधिकारी तिरुनेलई नारायण अय्यर शेषन 12 दिसम्बर,1990 और 11 दिसम्बर,1996 के बीच देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। इससे पहले वह कैबिनेट सचिव रह चुके थे। अंतिम 22 वर्ष उन्होंने चेन्नई में एक सेवानिवृत्त जीवन व्यतित किया। उनका रविवार देर रात हृदयघात से निधन हो गया था।

Updated : 11 Nov 2019 2:48 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top