राजनाथ ने एम्स जाकर ली गोवा के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी
Swadesh Digital | 16 Sep 2018 11:51 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सिंह ने रविवार को एम्स जाकर पर्रिकर से मुलाकात की। उन्होंने ट्विटर पर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से बातचीत की।
उल्लेखनीय है कि पर्रिकर का यहां एम्स में इलाज चल रहा है। एम्स के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की कई चिकित्सकीय जांच चल रही है। पैंक्रियांज संबंधी रोग से जूझ रहे पर्रिकर को गैस्टोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमोद गर्ग की निगरानी में रखा गया है। 62 वर्षीय पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां एम्स लाया गया है। वह हाल ही में अमेरिका से इलाज करा कर स्वदेश लौटे हैं।
Updated : 2018-09-16T23:00:06+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire