Home > देश > राजनाथ सिंह भारत-पाक सीमा पर 'शस्त्र' पूजन कर मनाएंगे दशहरा

राजनाथ सिंह भारत-पाक सीमा पर 'शस्त्र' पूजन कर मनाएंगे दशहरा

राजनाथ सिंह भारत-पाक सीमा पर शस्त्र पूजन कर मनाएंगे दशहरा
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा का त्योहार मनाएंगे। इस दौरान वह 'शस्त्र' पूजन भी करेंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि संभवत: यह पहला मौका होगा जब कोई केंद्रीय मंत्री बेहद संवेदनशील भारत-पाक सीमा पर 'शस्त्र' पूजा कर दशहरा मनाएगा। गृह मंत्री 18 अक्टूबर से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सीमा पर मौजूदा हालात की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

राम-रावण युद्ध में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शस्त्रों (हथियार) की पूजा का चलन है। उसी के चलते गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी बॉर्डर आउट पोस्ट के नजदीक शस्त्र पूजन करेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल चीन-भारतीय सीमा के नजदीक उत्तराखंड के जोशीमठ में दशहरा मनाया था।

Updated : 14 Oct 2018 4:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top