Home > देश > राजीव गाबा ने नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला

राजीव गाबा ने नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला

राजीव गाबा ने नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला
X

नई दिल्ली। हाल ही में कैबिनेट सचिव के पद पर नियुक्त हुए राजीव गाबा ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) अधिकारी राजीव गाबा के इस पद पर नियुक्ति की अधिसूचना हाल ही में जारी की गई थी। इससे पहले गाबा केंद्र सरकार में गृह सचिव के पद पर तैनात थे।

गाबा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दो केंद्र शासित प्रदेश गठन करने की योजना का अहम हिस्सा रहे। वह झारखंड के मुख्य सचिव भी रहे हैं और बिहार में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निर्वहन किया है।

राजीव गाबा झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भी रहे हैं। उन्होंने बिहार और झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। ज्यादा वक्त वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं।

Updated : 30 Aug 2019 2:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top