Home > देश > रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पहुंचे अमृतसर, अस्पताल में घायलों से मिले

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पहुंचे अमृतसर, अस्पताल में घायलों से मिले

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पहुंचे अमृतसर, अस्पताल में घायलों से मिले
X

अमृतसर/चंडीगढ़/स्वदेश वेब डेस्क। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आधी रात को अमृतसर पहुंचे और ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्हें घायलों के तीमारदारों और परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की हुई।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक के साथ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा अमृतसर पहुंचे और अस्पतालों में जाकर चिकित्सकों और घायलों से बातचीत की। उन्होंने सभी घायलों का समुचित इलाज किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। गंभीर घायलों के उपचार के लिए पीजीआई को भी अलर्ट पर रखा गया है।

पत्रकारों के साथ बातचीत में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से पूरा देश आहत है। रेलवे प्रशाशन घायलों को बचाने में लगा है। यह समय राजनीति करने की नहीं है। रेलवे ने अपने संसाधन लगा दिए हैं।

मनोज सिन्हा ने इस हादसे की बाबत रेल प्रशासन को क्लीन चिट देते हुए कहा इस आयोजन के बारे में रेलवे को स्थानीय अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी थी। ट्रेन की स्पीड का नियंत्रण भीड़ के अनुसार नही, ट्रैक के हिसाब से होता है।

उन्होंने हादसे के लिए रेलवे की बजाय स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर रेलवे को पहले से सूचना दी गई होती तो वह कोई प्रबंध भी करता। इसलिए यह समझना जरूरी है कि इसके लिए रेलवे कतई जिम्मेदार नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने ट्रैक के निकट मंजूरी क्यों दी? यह जांच का विषय है।

Updated : 20 Oct 2018 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top