शीला दीक्षित को राहुल गांधी ने बताया कांग्रेस की प्यारी बेटी
X
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड गई। उनका निधन 81 वर्ष की उम्र में हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की प्यारी बेटी शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने मुझसे प्यार किया, उसने दिल्ली और देश के लिए जो कुछ भी किया, लोग उसे याद रखेंगे। वह पार्टी की एक बड़ी नेता थीं, पार्टी के प्रति उनका योगदान, राष्ट्र की राजनीति और विशेष रूप से दिल्ली के लिए, अपार है।
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in