Home > देश > चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने किया कुछ ऐसा, जाने

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने किया कुछ ऐसा, जाने

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने किया कुछ ऐसा, जाने
X

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकली। इस बीच मुंशीगंज के हंसा का पुरवा गांव में उन्होंने सपेरों से मुलाकात की और एक सांप अपने हाथ से पकड़ लिया। इससे प्रियंका के सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान भी परेशान हो गए।

चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को रायबरेली पहुंची प्रियंका का काफिला भुएमऊ स्थित आवास से निर्धारित मार्ग से जा रहा था। रास्ते भर में उन्हें कई नुक्कड़ सभाएं करनी थी। इसी बीच मुंशीगंज के हंसा का पुरवा गांव में उनका काफिला रुका। यहां कई घर सपेरों के हैं। प्रियंका वाड्रा उन्हें देखकर गाड़ी से उतरीं और सपेरों से हाल-चाल पूछने लगी। उन्होंने सपेरों से उनकी आबादी, रोजगार और कमाई संबंधित जानकारी ली। प्रियंका ने बड़े ही कौतूहल से सापों को देखा और इनके विषय मे जानकारी भी ली। अचानक प्रियंका वाड्रा ने एक सपेरे से सांप लेकर अपने हाथ में पकड़ लिया, जिसे देखकर सुरक्षा कर्मियों और एसपीजी के हाथ पांव फूल गए। पूरे समय एसपीजी सपेरों को प्रियंका के नजदीक आने से रोकती रही। गांव से काफिला रवाना होने पर ही सुरक्षाकर्मियों ने चैन की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका 02 और 03 मई को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रही हैं। शाम को वह सोनिया के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

Updated : 2 May 2019 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top