Home > देश > 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी दल से गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा : अमरिंदर सिंह

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी दल से गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा : अमरिंदर सिंह

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी दल से गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा : अमरिंदर सिंह
X

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि आम आदमी पार्टी या अन्य किसी भी दल के साथ गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे अमरिंदर सिंह ने कहा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जो भी गठबंधन करेगी हम उसके साथ जाएंगे।

इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं पैदा होता। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए गठबंधन करने के मुद्दे पर हरएक को राहुल गांधी के साथ काम करना होगा।

अब अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा विरोधी व्यापक गठबंधन सही रहेगा। इससे पता चलता है कि अब कांग्रेस में आम आदमी पार्टी के लिए खुलापन आया है। आम आदमी पार्टी के सभी चार सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।

Updated : 22 July 2018 5:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top