Home > देश > पर्रिकर की सेहत में सुधार, दीपावली पर लौट सकते हैं गोवा

पर्रिकर की सेहत में सुधार, दीपावली पर लौट सकते हैं गोवा

पर्रिकर की सेहत में सुधार, दीपावली पर लौट सकते हैं गोवा
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने आज गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मुलाकात की। उन्होंने जानकारी दी कि पर्रिकर की तबीयत में सुधार है और वह दीपावली के अवसर पर गोवा लौट सकते हैं।

शुक्रवार को यहां पर्रिकर ने एम्स में गोवा प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर राज्य के हालात पर चर्चा की। बैठक में गोवा भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी उपस्थित रहे।

नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में गोवा के राज-काज की समीक्षा की गई । इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली के आसपास मुख्यमंत्री एम्स से गोवा लौट सकते हैं। नाइक ने कहा कि बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग सौंपने पर भी चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि पर्रिकर पिछले माह से एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। उनके दिल्ली में होने से गोवा में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगने लगे थे किंतु भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में स्पष्ट कर दिया कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Updated : 12 Oct 2018 7:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top