Home > देश > पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। लगातार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना ने जिले की नियंत्रण रेखा स्थित केजी सेक्टर में रविवार सुबह भारतीय चौकियों एवं रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान सेना की ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी। हालांकि गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Updated : 10 March 2019 6:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top