Home > देश > पाक ने पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन, तीन जवान घायल

पाक ने पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन, तीन जवान घायल

पाक ने पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन, तीन जवान घायल
X

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार रात गोलीबारी की जिसमें तीन जवान घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान ने रविवार रात बिना किसी उकसावे की गोलाबारी जिसमें गश्ती दल के तीन जवान घायल हो गए। उन्होंने कहा,पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे पूंछ जिले के मेधार और बालाकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र दागे। हमारे सैनिकों ने उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। "

पाकिस्तान ने इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यहां कहा, "हमने पाकिस्तान की तरफ से बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन, सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ और उनके द्वारा भारतीय नागरिकों और सीमा चौकियों को निशाना बनाये जाने पर चिंता जतायी है।"

प्रवक्ता ने कहा कि केवल इस वर्ष बिना किसी उकसावे के 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिनमें 21 भारतीयों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, "हमने लगातार पाकिस्तान से अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिए लिए कहने और नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाये रखने की अपील की है।"

प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान भारतीय बलों ने 'बहुत संयम' बरता है और बिना किसी उकसावे के किये गये संघर्ष विराम उल्लंघन और सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ के प्रयास का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपने नीकिया और जंदरोट सेक्टरों में भारतीय जवानों की तरफ से संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया था। इसके ठीक एक दिन बाद विदेश मंत्रालय का यह बयान आया है।

Updated : 17 Sep 2019 9:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top