Home > देश > जम्मू में पाक रेंजर्स ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू में पाक रेंजर्स ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू में पाक रेंजर्स ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान राज्य की नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ व संघर्ष विराम के उल्लंघन की लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह बिना किसी उकसावे के जम्मू जिले के अखनूर तहसील की नियंत्रण रेखा पर बसे कानाचक सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

शनिवार सुबह जिले के अखनूर तहसील की नियंत्रण रेखा पर बसे कानाचक सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। पाक रेंजरों की इस नापाक हरकत का बीएसएफ ने करारा जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी।

Updated : 10 Aug 2019 9:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top