पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Swadesh Digital | 11 Feb 2019 9:44 AM GMT
X
X
जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों से गोलाबारी की। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
एक सैन्य अधिकारी के अनुसार, सोमवार को पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित किरनी तथा दूसरे अग्रिम क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।
Updated : 11 Feb 2019 9:44 AM GMT
Tags: #Pak #Violates #CeaseFire #Poonch
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire