Home > देश > नौशेरा के बाद अब पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

नौशेरा के बाद अब पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

नौशेरा के बाद अब पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार दोपहर पाक सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद अब पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान पड़ोसी देश द्वारा पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

उल्लेखनीय है कि राजौरी जिले की नौशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर भी मंगलवार दोपहर बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है जो अभी भी जारी है। इस गोलीबारी में भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Updated : 5 March 2019 11:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top