Home > देश > निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश
X

नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि आज उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया है। निर्भया मामले में आज कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ 'डेथ वारंट' जारी कर दिया। उन्हें फांसी देने के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है।

आशा देवी ने कहा कि यह तमाम महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला है। इस फैसले से लोगों का अदालत पर भरोसा बढ़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार से खास बात में उन्होंने कहा कि पिछले सात साल की इंसाफ की लड़ाई का आज नतीजा आया है उन्हें संतोष है कि उनकी बेटी निर्भया को इंसाफ मिल गया है। उन्होंने बताया कि इस बार दिसंबर में ही चारों को फांसी दी जानी थी लेकिन कोई न कोई अड़चन सामने आ रही थी। परन्तु सात सालों में ही सही लेकिन फैसला हुआ, जिसकी हमें खुशी है।

आशा देवी ने बताया कि उन्हें आज भी सात पहले की वह घटना जब भी याद आती है तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। पिछले सात से हम इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे थे, लेकिन आज के फैसले को सुन कर हमें सुकून मिला है। बता दें कि चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह सात बजे फांसी होगी।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि 7 साल का ये लंबा सफर आंखों के सामने आ गया और अब आंखें खुशी से नम हैं। वह उस माँ को सलाम करती हैं जिसने इतनी लंबी लड़ाई लड़ी है। इस देश की सभी निर्भयाओं की जीत है, इस देश की जीत है। अब वक्त है देश के हर बलात्कारी को फांसी की सज़ा दी जाए और एक कड़ा संदेश दिया जाए।

Updated : 7 Jan 2020 2:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top