Home > देश > मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले पर तेजस्वी संग राहुल निकालेंगे कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले पर तेजस्वी संग राहुल निकालेंगे कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले पर तेजस्वी संग राहुल निकालेंगे कैंडल मार्च
X

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह में रह रही लड़कियों के साथ दुष्कर्म और कथित यौन उत्पीड़न का मामला आज (शनिवार) राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे| इसके बाद शाम 5:30 बजे विपक्षी दलों ने कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की है। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शमिल हो सकते हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शमिल हो सकते हैं।

तेजस्वी इस मामले में सत्तापक्ष पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कई सफेदपोश नेताओं के शामिल होने की बात कहते हुए न्यायालय के निर्देशन में सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केन्द्र को कर दी है।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में रह रहीं 42 लड़कियों में से 34 के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो चुकी है। बलात्कार की शिकार हुई लड़कियों में से कुछ 7 से 13 साल के बीच की हैं।

Updated : 4 Aug 2018 2:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top