Home > देश > मोदी सरकार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र में महिलाओं को मिल रहा सम्मान

मोदी सरकार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र में महिलाओं को मिल रहा सम्मान

मोदी सरकार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र में महिलाओं को मिल रहा सम्मान
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है| वह इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर कृषि मंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कृषि के क्षेत्र में भी महिलाएं बेहतर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों और विकास से जुड़ी गतिविधियों को लिए बजट में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से अधिक का धनराशि आवंटन किया गया है। भारत सहित अधिकतर विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था में ग्रामीण महिलाओं की सबसे अधिक योगदान है।

सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से सक्रिय 80 प्रतिशत महिलाएं कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनमें से 33 प्रतिशत मजदूर के रूप में और 48 प्रतिशत स्व नियोजित किसान के रूप काम कर रही हैं। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 18 प्रतिशत खेतिहर परिवारों का नेतृत्व महिलाएं ही कर रही हैं।

Updated : 15 Oct 2018 1:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top