Home > देश > कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

-सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, "सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।"

-कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।"

-श्रीमती सोनिया गांधी जी ने सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वर्तमान राजनैतिक पीढ़ी को प्रभावित किया है। महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज़ बनकर आपने कतार के आखिर में खड़े व्यक्ति तक के हितों को सुरक्षित किया है। आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं #HappyBirthdaySoniaGandhi

-हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ''सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।"

-द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

Updated : 9 Dec 2019 6:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top