Home > देश > ममता ने कहा - लोगों को है नेताजी के बारे में जानने का अधिकार

ममता ने कहा - लोगों को है नेताजी के बारे में जानने का अधिकार

ममता ने कहा - लोगों को है नेताजी के बारे में जानने का अधिकार
X

कोलकाता। 1945 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्डे से हवाई जहाज में चढ़े थे जिसके बाद हमेशा के लिए गायब हो गए। इस दिन को याद करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल के इस वीर सपूत के बारे में आज तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों को अधिकार है कि उनके बारे में जान सकें। शनिवार की सुबह इस बारे में ममता ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 1945 की 18 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बॉस ताइवान में ताइहोकू हवाई अड्डे से विमान में चढ़े थे जिसके बाद हमेशा के लिए लापता हो गए। बंगाल के इस वीर सपूत के बारे में क्या हुआ आज तक कोई नहीं जान सका। लोगों को अधिकार है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिले कि नेताजी के साथ क्या हुआ।

हालांकि ममता बनर्जी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। कई यूजर्स ने लिखा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। देश के वीर सपूतों के प्रति उनके मन में कोई श्रद्धा नहीं है।

Updated : 18 Aug 2018 11:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top