Home > देश > केजरीवाल ने हमले के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

केजरीवाल ने हमले के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

केजरीवाल ने हमले के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
X

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, 'मेरे ऊपर पांच साल में नौ हमले चुके हैं। किसी मुख्यमंत्री पर इतने हमले इतिहास में नहीं हुए होंगे। दिल्ली अकेला राज्य है जहां के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी विरोधी पार्टी की पुलिस के पास है। इस हमले लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।' उन्होंने यह दावा संवाददाता सम्मेलन में किया।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के सिलसिले में 33 मामले दर्ज हैं। केजरीवाल ने कहा, आजकल जो भी प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ बोलता है उस पर हमले कराए जा रहे हैं। यह हमला केजरीवाल पर नहीं, दिल्ली की जनता पर किया गया है। इस हमले को आम आदमी का अपमान करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली की जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह ऐसे हमलों से नहीं डरते। वह आखिरी सांस तक दिल्ली की जनता की सेवा और विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को रोड शो के दौरान मोती नगर इलाके में एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया।

Updated : 5 May 2019 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top