Home > देश > इसरो काटरेसेट-3 उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा, PSLV से किया जाएगा लॉन्च

इसरो काटरेसेट-3 उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा, PSLV से किया जाएगा लॉन्च

इसरो काटरेसेट-3 उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा, PSLV से किया जाएगा लॉन्च
X
Image Credit : DD News

चेन्नई। भारत अब अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में अपने उन्नत काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का प्रक्षेपण करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी। सिवन ने बताया कि अगला प्रक्षेपण काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का होगा। यह प्रक्षेपण इस वर्ष अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होगा। उन्होंने कहा कि काटरेसेट-3 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सेंसिंग उपग्रह काटरेसेट-3 एक उन्नत संस्करण है जो काटरेसेट-2 श्रंखला के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय तथा वर्णक्रमीय गुणों से लैस है। काटरेसेट-3 में बेहतर तस्वीरों के साथ रणनीतिक एप्लीकेशंस भी होंगे।

Updated : 26 Aug 2019 8:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top