Home > देश > अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर ट्वीट करके ट्रोल हुईं ममता बनर्जी

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर ट्वीट करके ट्रोल हुईं ममता बनर्जी

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर ट्वीट करके ट्रोल हुईं ममता बनर्जी
X

कोलकाता। मंगलवार यानी 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर ट्वीट करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुरी तरह फंस गईं| ममता ने दावा किया है कि उनकी सरकार सबके लिए न्याय में भरोसा करती है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। ममता ने सुबह ट्विटर पर लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस है। हमारी सरकार यह मानती है कि देश में सबके साथ न्याय होना चाहिए और सबको बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।

हालांकि ममता के इस ट्वीट के बाद सोशल साइट पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है। उनके ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह का ट्वीट आपके यहां से शोभा नहीं देता ममता दीदी, आपके राज्य में हिंदू दोयम दर्जे का नागरिक हैं| अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के लिए उन्हें मारा और काटा जाता है और यह सब कुछ आपके आदेश से होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि तृणमूल के अलावा दूसरी पार्टियों के लोगों को जीने का अधिकार नहीं है। आपके राज्य में न्याय दूर-दूर तक नहीं है।

Updated : 17 July 2018 12:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top