Home > देश > श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हालात पर नजर बनाए हुए है भारत : सुषमा स्वराज

श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हालात पर नजर बनाए हुए है भारत : सुषमा स्वराज

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद हालात पर नजर बनाए हुए है भारत : सुषमा स्वराज
X

नई दिल्ली। ईस्टर के मौके पर रविवार को राजधानी कोलंबो सहित श्रीलंका के कई हिस्सों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सौ से ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस बीच भारत सरकार पड़ोसी देश में हुए इस घटनाक्रम पर नजदीक से नजर बनाए हुए है। श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, वह कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हैं। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने बताया कि आज कोलंबो और बिटलिकलोआ में विस्फोट की सूचना मिली है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। भारतीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निम्नलिखित नंबर पर कॉल कर सकते हैं: +94777903082 +94112422788 +94112422789। इसके अलावा वह +94777902082 +94772234176 इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार रविवार सुबह राजधानी कोलंबो में दो कैथोलिक चर्चों में बम धमाके हुए। ईस्टर के चलते बड़ी बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु मौजूद थे। यह धमाका यहां सेंट एंथनीज चर्च में 8.45 बजे और दूसरा कटुवापिटाया के सेंट सेबेस्टियन चर्च में हुआ। इसके अलावा राजधानी के शांगरी-ला होटल और किंग्सबरी होटल में भी बम धमाकों की खबर है।

Updated : 21 April 2019 7:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top